डीएसएसएसबी जॉब अलर्ट: जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत 1,979 पदों पर वैकेंसी, 16 जून से करें आवेदन

नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग विभागों में कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट) सहित विभिन्न 1,979 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीएसएसएसबी की ओर से जारी 1,979 रिक्तियों में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विभाग से जूनियर वैज्ञानिक सहायक (जीवविज्ञान) के 44, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (बैलिस्टिक्स) के 18, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) के 37, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (झूठ पकड़ने