कौन थीं कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट, 1990 में हुई हत्या, फिर क्यों चर्चा में आया ये मामला

जम्मू-कश्मीर SIA ने 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट के अपहरण और हत्या मामले में 35 साल बाद 737 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें यासीन मलिक समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच के अनुसार, सरला भट्ट का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया और फिर हत्या कर दी गई. SIA ने नए गवाहों, फोरेंसिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है.