मुंबई. अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर’ की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौरों में से एक, वर्ष 1991 के वित्तीय संकट पर आधारित यह फिल्म पहले ही अपने दमदार ट्रेलर और विषयवस्तु के कारण चर्चा में है. अब फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें मनोज बाजपेयी युवाओं को प्रेरणादायक संदेश देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो ‘अपॉइंटमेंट विद द गवर्नर’ नामक विशेष श