बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक' के नाम से मशहूर पुराने एक्टर जीतेंद्र ने 70 और 80 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का दौर देखा, जहां उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट मानी जाती थीं. हालांकि, 1990 के दशक तक हर बड़े सुपरस्टार की तरह जीतेंद्र का करियर चार्ट तेजी से नीचे गिर गया. 1993 से 2005 का समय जीतेंद्र के फिल्मी करियर का सबसे बुरा दौर साबित हुआ. इस 12 साल के समय में उन्होंने 12 बड़ी डिजास्टर और 8 फ्लॉप फिल्में दीं. सफलता की हर कोशिश बेकार साबित हुई, जिससे वह एक हिट के लिए तरस गए.