‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म, दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर हिट का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।