दमदार शुरुआत के लिए तैयार 'कॉकटेल 2'! मिली तगड़ी एडवांस बुकिंग, क्या पहली फिल्म से बड़ी होगी ओपनिंग?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और एडवांस बुकिंग में इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 150 करोड़ के तगड़े बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 11 से 13 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग लेकर, 14 साल पुरानी ऑरिजिनल कॉकटेल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.