बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से कूंचकर हत्या:पार्टी में विवाद के दौरान 2 साथियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच टीम गठित की

बांदा में सोमवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात दुरेड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के पास हुई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू पिछले कई महीनों से चिल्ला रोड स्थित मौरंग डंप में काम कर रहा था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने दो