'रिफंड चाहिए', समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया रोस्ट, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'पति पत्नी और वो 2' पर कसा तंज
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में समय रैना ने आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म के लिए रोस्ट किया। इस शो मेंटलिस्ट सुहानी शाह, कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू और कॉमेडियन रजत सूद भी मौजूद थे।