मुंबई : इलेक्ट्रिकल गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के 2 लोग गिरफ्तार

अगर आप भी इलेक्ट्रिक वीकल चलाते हैं तो अब थोड़ा सर्तकता बरतें, क्योंकि नई ईवी गाड़ियां चोरों की भी पहली पसंद बन गई है। उनके लिए इलेक्ट्रिकल वीकल चुराना और बेचना पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों की अपेक्षा आसान होता है। एमआईडीसी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब दो वाहन चोर मोहसिन मालतबड़े (25) और अरफात शेख (22) को पकड़ा तो यह नया फैक्ट सामने आया।