अररिया में 19 जून को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने आवश्यक तकनीकी कार्यों के कारण कुछ फीडरों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली संबंधी कार्य समय रहते पूरे कर लें। सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि 33 केवी न्यू जीरोमाइल फीडर में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 19 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी कुसियारगांव फी