बैरिया बस स्टैंड से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का सफर 2 जुलाई से, किराया 30 रुपए

पटनावासी 2 जुलाई से बैरिया आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेन से सफर कर सकेंगे। 6.2 किमी की दूरी 15 मिनट में तय होगी। आईएसबीटी से मलाही पकड़ी का किराया 30 रुपए होगा। यदि बीच के स्टेशन पर उतरेंगे तो 15 रुपए का टिकट लेना पड़ेगा। अभी बैरिया स्टैंड से भूतनाथ स्टेशन तक 3.45 किमी में मेट्रो चल रही है। गुरुवार से भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक आैर 2.75 किमी में परिचालन शुरू होगा। इसके बाद लोगों को मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। पटना मेट्रो के अधिकारियो