2 अक्टूबर को बुध-मंगल बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन-करियर में लाभ के योग

Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90 डिग्री का कोण बनने वाला है, जिसे ज्योतिषीय मान्यताओं में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है. बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक, जबकि मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतिनिधि माना जाता है. ज्योतिषविदों के अनुसार इस योग का मेष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि ये सभी प्रभाव ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.