उत्तर प्रदेश के बिजनेस और उद्योग जगत के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य का कुल निर्यात (एक्सपोर्ट) इतिहास में पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में यूपी ने कुल 2,01,241 करोड़ का बिजनेस विदेशों से किया है। इस बंपर कामयाबी के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक (एक्सपोर्टर) राज्य बन गया है। पूरे भारत से होने वाले कुल निर्यात में अकेले यूपी की हिस्सेदारी 5.2% रही है। इस ऐतिहासिक कामयाबी में हमारे कानपुर नगर ने भी अपनी धाक बरकरार रखी है। कान