2 हजार से अधिक टीबी मरीजों की पोषण राशि अटकी:सुल्तानपुर में एक साल से निक्षय पोषण योजना का लाभ नहीं, मरीज परेशान

सुल्तानपुर में 2,109 टीबी मरीजों को पिछले एक साल से 'निक्षय पोषण योजना' के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग की इस कथित लापरवाही के कारण मरीजों को आर्थिक मदद के लिए भटकना पड़ रहा है। 'निक्षय पोषण योजना' भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक भोजन के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। यह राशि पिछले एक साल से अटकी हुई है, जिससे मरीजों को पौष्टिक आहार प्राप्त करने में कठिनाई हो रही