छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं की रीढ़ बने एनएचएम कर्मचारियों को अब मिलेगा 2 करोड़ तक का बीमा कवर

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 18 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए दो करोड़ रुपये तक के बीमा कवर का आदेश जारी कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना, हवाई दुर्घटना, स्थायी विकलांगता और सामान्य मृत्यु की स्थिति में बड़ा वित्तीय सुरक्षा कवच मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।