‘दोस्ताना 2’ को एक और बड़ा झटका, कास्ट के बाद निर्देशक ने भी छोड़ी फिल्म, करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट फिर संकट में

मुंबई. बॉलीवुड निर्माता करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. लंबे समय से निर्माण संबंधी बाधाओं और कलाकारों में लगातार हो रहे बदलावों के कारण सुर्खियों में बनी यह फिल्म अब एक नए संकट का सामना कर रही है. ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने भी परियोजना से खुद को अलग कर लिया है. इससे पहले फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट को लेकर भी लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. ऐसे में ‘दोस्ताना 2’ का भविष्य एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है.