बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। गुरुवार देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और फखरपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, भाग रहे उसके साथी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 सितंबर को कोठारा गांव में परसेंडी और चिश्ती धर्मकांटा के पास हुई थी। बाइक सवार दो