मुंबई में दर्दनाक हादसा: गोरेगांव में पब्लिक टॉयलेट में फैली जहरीली केमिकल की गंध, दम घुटने से 2 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई में एक पब्लिक टॉयलेट के अंदर केमिकल की तेज बदबू से दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना पारसी पंचायत गेट के सामने मृणालताई ब्रिज के पास राम मंदिर पूर्व इलाके में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे रिपोर्ट की गई थी। यह घटना पारसी पंचायत गेट के सामने, मृणालताई ब्रिज के पास स्थित पब्लिक टॉयलेट में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टॉयलेट के अंदर से केमिकल जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे दो लोगों का दम घुट गया। घटना की सूचना एक नागरिक ...