फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (हिंदू कॉलेज) में बिताए दिनों का एक वाकया सुनाया. फिल्ममेकर ने बताया कि उन्हें एक साइकिल रिक्शा में अगवा कर लिया गया था. यह विवाद हॉस्टल की मैन दीवार से एक पॉलिटिकल पोस्टर हटाकर दूसरी जगह लगाने के कारण शुरू हुआ था. दूसरे गुट के लड़के रात दो बजे उन्हें एक सरकारी क्वार्टर में गैंग लीडर के सामने ले गए. वहां जब इम्तियाज ने बिना डरे सच बताया कि उन्होंने पोस्टर फाड़ा नहीं सिर्फ हटाया था, तो गैंग लीडर ने झूठ बोलने पर अपने ही आदमी को थप्पड़ जड़ दिया और इम्तिय