कानपुर में सीएम ग्रिड की सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बाइक सवार घायल हो गया। किदवईनगर के मार्बल मार्केट में किडजी स्कूल के सामने हुए इस हादसे में ट्रांसपोर्ट नगर के कर्मचारी अजय नागर को चोट लगी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके इलाज में दो लाख रुपये से ज्यादा का खर्च बताया है। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने शनिवार शाम 6:30 बजे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला समेत कई पदाधिकारी अज