खेलने की उम्र में करने लगी थीं कैमरे का सामना, संघर्ष को मात देकर रचा सफलता का इतिहास, 2 बार जीता नेशनल अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सारिका का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल रहा है. जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाते हैं और दोस्तों के साथ खेलते हैं, उस उम्र में सारिका अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने लगी थीं. बचपन से शुरू हुआ उनका संघर्ष ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.3 जून 1960 को जन्मी सारिका आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.