एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत Vs पाकिस्तान:टेबल टेनिस में भिड़ंत होगी; इंडिया के पास शूटिंग, वुशु में मेडल जीतने का मौका

एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। दोनों मुकाबले टेबल टेनिस में खेले जाएंगे। सुबह 6:30 बजे महिला टीम का मुकाबला होगा। दोपहर 3:30 बजे पुरुष टीमें भिड़ेंगी। दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वुशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा। शूटिंग में भारत के लिए 2 गोल्ड इवेंट सुबह 6:15 बजे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय टीम क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेगी। हिमांशु ढिल्लों, प