गाजियाबाद में 20 स्थानों पर लगेंगे 100 EV चार्जिंग स्टेशन, महापौर-नगर आयुक्त ने राजेंद्र नगर स्टेशन का किया शुभारंभ

गाजियाबाद। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से गाजियाबाद नगर निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहन नगर जोन के राजेंद्र नगर में स्थापित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद कविता भाटी और पार्षद प्रमोद राघव समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। राजेंद्र नगर में चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत