भीषण गर्मी का वैश्विक अलार्म: दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में 19 भारत के, संकट गहराया
अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने देश को झुलसा दिया है। वैश्विक आंकड़ों ने चेताया है कि भारत तेजी से अत्यधिक गर्मी के खतरनाक दायरे में प्रवेश कर रहा है, जिससे स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।