कानपुर देहात में सहकारी समितियों को पूर्णतः डिजिटल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले की 33 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) में कम्प्यूटरीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा हुई। इसमें हार्डवेयर की उपलब्धता, ड