'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट

Bigg Boss 20 Latest Updates: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट एपिसोड शुक्रवार 25 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला. जहां काजी और रीति तिवारी की लड़ाई काफी चर्चा में थी वहीं, हाल के एपिसोड में काजी और यंग के बीच तकरार इस कदर छिड़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. काजी ने शर्ट तक फाड़ दी. इतना ही नहीं, हाई वोल्टेज ड्रामा यहीं नहीं रुका, रीति तिवारी ने एक बार फिर से पापा मनोज तिवारी और मां रानी के तलाक को लेकर बात की. उन्हो