चर्चित शिक्षक शमशाद हत्याकांड में नेपाल में छिपकर रह रहे मुख्य आरोपी को मोतिहारी पुलिस ने नाटकीय तरीके से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन है. इस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.