'पहले ट्रेलर था, अब गोलियां नहीं चूकेंगी', रोहित शेट्टी को फिर मिली मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग ने मांगे ₹20 करोड़

रोहित शेट्टी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उनसे 20 करोड़ रुपए की भी मांग की गई है. रोहित को यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए मिली है. उन्होंने एक शिकायत दर्ज करवाई है. उनकी शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक विंग को एक्टिव किया और जांच में लगा दिया है.