साइबर तहसील 2.0 से नामांतरण प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शी और सरल जिले में साढ़े 9 हजार से अधिक ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण अब 70 दिन की प्रक्रिया मात्र 20 से 25 दिन में हो रही पूरी

कटनी – सुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में राजस्‍व विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने हेतु “साइबर तहसील 2.0” पहल राजस्व प्रणाली में ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण परिवर्तन का माध्यम [...]