गोरखपुर में ‘सौर सम्मान 2.0’ का आयोजन:सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने वाले लोगों का सम्मान, उद्यमियों और जागरूकता फैलाने वालों को सराहा गया

गोरखपुर में सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपीनेडा और प्रज्ञा पावर फाउंडेशन द्वारा विकास भवन सभागार में ‘सौर सम्मान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईकोज़ेन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सौर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने और उसे अपनाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में उभरते सौर उद्यमियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें अजीत पांडेय (ओम पावर सॉल्यूशंस), आदित्य सिंह (विनी कॉरपोरेट्स) और मोहम्मद फहीम (एनजेडी डिस्ट्रीब्यू