20 मरीजों को पोषण आहार के फूड बास्केट का किया वितरण

बड़वानी| राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार 20 मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। सीएमएचओ डॉ. जयपालसिंह ठाकुर ने कहा टीबी मरीजों के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। उचित पोषण मिलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है। अभियान में सहयोगी बनी डॉ. रश्मि पाटीदार ने 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्