चंडीगढ़ में 20 इलाके HIV के हॉटस्पाॅट, विशेष टीमें अलर्ट; रात को करती पहरेदारी, दिल्ली में भी ऐसी ही तैयारी

चंडीगढ़ में 20 एचआईवी हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां रात में विशेष टीमें जांच और जागरूकता अभियान चला रही हैं। यह देश का पहला रात्रिकालीन एचआईवी हस्तक्षेप अभियान है, जिसमें अब तक 55 संक्रमितों की पुष्टि हुई है और दिल्ली भी इसे अपना रही है।