बच्चों और अभिभावकों के बीच लोकप्रिय सेसमी स्ट्रीट और सेसम वर्कशॉप इंडिया ने 'हेल्थी हैबिट्स' अभियान के तहत 200 से अधिक बच्चों पर अध्ययन किया है. संस्था के यूट्यूब चैनलों के लाखों-करोड़ों सब्सक्राइबर हैं. इसके कार्यक्रम भारत समेत 150 देशों में देखे जाते हैं. इस अध्ययन का उद्देश्य बच्चों की खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों को समझना था.