जिंदगी से हार मानने का फैसला अक्सर अचानक नहीं होता। कई बार इसके पीछे लंबे समय से चल रहा तनाव, अकेलापन, रिश्तों में परेशानी और मन की बात किसी से न कह पाने की स्थिति होती है। वाराणसी शहर में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी इस चिंता की ओर इशारा करते हैं। 2022 में शहर में 163 आत्महत्या दर्ज हुई थीं, जो 2024 में बढ़कर 197 हो गईं। यानी दो साल में 34 मामले और 20.9% की बढ़ोतरी हुई। 2023 में भी 197 मामले दर्ज हुए थे। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अब 13-14 साल के बच्चों तक