शुक्र गोचर 2026: कर्क राशि में बन रही गुरु-शुक्र युति, बढ़ सकते हैं धन, सुख और प्रेम के योग

शुक्र ग्रह 8 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुख-सुविधा, सुंदरता और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। इस बार का गोचर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि कर्क राशि में पहले से गुरु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी।