तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 18 मैच खेले गए। क्रेज़ी क्रेटोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 193 अंक और 3 विनर विनर चिकेन डिनर्स (डब्ल्यूडब्ल्यूसीडी) के साथ पहला स्थान हासिल किया। जस्टीज़ जेस्टर्स 166 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मोस्ट वॉन्टेड 146 अंकों और 2 डब्ल्यूडब्ल्यूसीडी के साथ तीसरे स्थान पर रही।