भारतीय प्रबंध संस्थान बोधगया में 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बुद्धोनॉमिक्स 2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईएम बोधगया, नालंदा विश्वविद्यालय और श्रीलंका के कोलंबो विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'समृद्धि, भावी पीढ़ी और शांति के लिए साझेदारी' रखा गया है। यह आयोजन मुख्य रूप से इस बात पर मंथन करेगा कि यदि समृद्धि और शांति को एक साथ साधा जाए तो भविष्य में प्रबंधन, उद्यम और शासन का स्वरूप कैसा होना चाहिए। शोधकर्ताओं और शिक