एशियन गेम्स 2026: 'एक ही दिन में 2 सिंगल्स मैच, यह तो पागलपन है', एचएस प्रणॉय ने उठाए बैडमिंटन शेड्यूल पर सवाल

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने एशियन गेम्स 2026 के मैच शेड्यूल को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मुकाबलों के बीच पर्याप्त आराम का समय नहीं मिल रहा है।