एशियन गेम्स 2026: जैवलिन थ्रो में भारत के दो पदक, यश वीर ने जीता सिल्वर और रोहित को ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो में भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद यश वीर सिंह ने रजत और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय तिरंगे को पोडियम पर पहुंचाया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। 28 सितंबर को हुए पुरुष जैवलिन थ्रो मुकाबले पर सभी की नजरें थीं। पिछले दो एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और दोन