पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अपने आवास पर संशोधित बेअदबी रोधी कानून की समीक्षा के लिए गठित की गई सात सदस्यीय समन्वय समिति की बैठक करेंगे। बैठक में समन्वय समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। दरअसल शोधन विधेयक को पंजाब विधानसभा ने 13 अप्रैल को सर्वसम्मति से पारित किया था।