अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ

रायपुर . असल बात news. 18 जून 2026। भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यशाला एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस कृषि मंडपम, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यशाला में लगभग 85 प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात