ग्रेटर नोएडा में आज से 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026' का भव्य आगाज: गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी करेंगे उद्घाटन; 85 देशों के खरीदार और 2400 से अधिक एग्जिबिटर्स जुटे

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन और वैश्विक सोर्सिंग हब बनाने के विजन के साथ आज 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026' (UP International Trade Show - UPITS 4.0) का शानदार आगाज हो रहा है। पांच दिवसीय इस प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापार मेले का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेगा ट्रेड शो के चौथे संस्करण को अब तक