Libra Monthly Horoscope June 2026 : जून का यह महीना तुला राशि के जातकों को जीवन में एक नई भावनात्मक स्पष्टता देने वाला साबित होगा। ग्रहों के गोचर के अनुसार, 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में विराजमान रहकर फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूत करेंगे। इसके बाद सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वह आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ यात्राओं के योग बनाएंगे। विस्तार से पढ़ें मासिक तुला राशिफल।