एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है. सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगी.