भारत में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। देश की पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' (QDENGA) साल 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकती है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रकांत लहरिया और वैक्सीन निर्माता जापानी कंपनी 'टाकेडा फार्मास्युटिकल' के अनुसार, इस वैक्सीन के साल 2027 की पहली छमाही में निजी स्वास्थ्य सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होने की पूरी उम्मीद है। आइए इसके बारे में जानते हैं।