लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका अर्थ 'पक्के दलाल अराजक' है।