टीम इंडिया से बाहर, लेकिन हौसला बरकरार... 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं मोहम्मद शमी, कोच का बड़ा खुलासा

मोहम्मद शमी टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. उनके बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया कि शमी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को टारगेट बनाकर तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने 5 किलो वजन भी घटाया है और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.