अंतरिक्ष में डेटा सेंटरों के निर्माण में भारत को साल 2028 तक शुरुआती बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हैदराबाद के स्टार्टअप TakeMe2Space ने ‘नेटवर्क्ड ऑर्बिटल डेटा सेंटर’ मिशन को लॉन्च करने की जानकारी साझा की है। यह गूगल और अन्य कंपनियों के मिशनों से अलग रहने वाला है।