भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को उज्जैन के कलेक्टर कार्यालय में ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। बैठक में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, उपयोग किए जा चुके जल के पुनर्प्रबंधन तथा शौचालय निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभ