भोपाल मास्टर प्लान 2047 से भी तुरंत नहीं रुकेगी सीलिंग, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों से व्यापारियों की चिंता बढ़ी

भोपाल में नए मास्टर प्लान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे व्यापारियों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट जारी हो चुका है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी तक रहवासी क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सीलिंग कार्रवाई जारी रह सकती है।